रामगढ़, सितम्बर 8 -- झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिले की चुट्टूपालू घाटी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रांची की ओर से सरिया लेकर हजारीबाग जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। बताया जा रहा है क ट्रेलर पर लदा सरिया उसके नीचे दब गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद सरिया हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रेलर पुलिस सूत्रों से मिली अनुसार, ट्रेलर चुट्टूपालू घाटी में वन विभाग के रेस्ट हाउस के सामने पहुंचा था, तभी च...