रामगढ़ में प्रदूषण मामले पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
रांची, अगस्त 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। रामगढ़ स्थित विभा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को बिहार फाउंड्री इंडस्ट्री के प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान से बचाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने प्रार्थी को मामले से संबंधित संक्षिप्त नोट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले में रामकिशोर की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि रामगढ़ में बिहार फाउंड्री इंडस्ट्री के ठीक बगल में विभा इंटरनेशनल स्कूल संचालित है। इंडस्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण के कारण स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.