रामगढ़ में पोषण सखियों की बैठक, मानदेय बढ़ाने की मांग
दुमका, अगस्त 14 -- दुमका, प्रतिनिधि।झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ, प्रखंड इकाई रामगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास और जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि पोषण सखियां आंगनबाड़ी कर्मचारी के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण दूर करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। लेकिन उन्हें मिलने वाला मानदेय बहुत कम है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करने में भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से मांग की कि पोषण सखियों का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपया प्रतिमाह किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि पोषण सखियां हर क्षेत्र में पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.