रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि रामगढ़ के बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शहर में पहली बार ब्रेन जिम वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस अनोखी पहल का उद्देश्य बच्चों की एकाग्रता, याददाश्त और मानसिक क्षमता को मजेदार तरीके से विकसित करना है। आयोजकों के अनुसार, आज के समय में बच्चों पर पढ़ाई का बढ़ता दबाव और डिजिटल उपकरणों का प्रभाव उनकी एकाग्रता, मानसिक संतुलन को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में ब्रेन जिम एक प्रभावी समाधान के रूप में सामने आ रहा है, जिसमें खेल-खेल के माध्यम से मस्तिष्क को सक्रिय और मजबूत बनाया जाता है। ब्रेन जिम को मस्तिष्क के लिए योग के रूप में भी समझा जा सकता है। इसमें विशेष प्रकार की शारीरिक गतिविधियों के जरिए शरीर और दिमाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाता है। इन गतिविधियों से तंत्रिका तंत्र सक्रिय ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.