रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना चौक स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरज राम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव उत्तम पासवान ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती रामगढ़ जिला में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, छऊ नृत्य और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा जिला मैदान सिद्धू-कानू से प्रारंभ होकर बाजार टांड़, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए थाना चौक स्थित अंबेडकर पार्क तक पहुंचेगी। अंबेडकर पार्क में पहुंचने के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अतिथियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की ओर ...