सोनभद्र, जून 22 -- रामगढ़, हिंदुस्तान संवाद। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने रविवार को रामगढ़-राबर्ट्सगंज स्टेट हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। उन्होंने किसानों को गैलन में डीजल दिए जाने की मांग की।इस दौरान संदीप मिश्रा ने कहा कि किसान खेती के लिए डीजल पर निर्भर हैं, लेकिन उन्हें गैलन और जर्किन में डीजल नहीं दिया जा रहा है। इससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते किसानों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में डिब्बा, गैलन लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन इस दौरान विजयगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने एकजुट होकर सरकार से तत्काल व्यवस्था बदलने ...