रामगढ़ में जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
रामगढ़, जून 25 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि जिले के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले के विकास से जुड़े विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.