दुमका, मार्च 26 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना अन्तर्गत साधूडीह गांव में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया। आपसी घरेलू विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही 10 वर्षीय पुत्र की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय कामती लगवाठाड़ी नोनीहाट का निवासी है और वह अपने बच्चों के साथ ससुराल साधुडीह आया था। पत्नी के साथ विवाद होने पर बीच-बचाव करने के लिए आए 10 वर्षीय पुत्र कुशल कुमार पर पिता ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। पत्नी ने अपने अन्य बच्चों को लेकर पड़ोस के घर पर छुपकर अपनी जान बचाई। बच्चे की मां पूजा देवी ने बताया कि आपसी घरेलू विवाद में उसके 10 वर्षीय पुत्र कुशाल कुमार की धारदार हथियार से पति ने प्रहार कर दिया। धारदा...