रामगढ़, जुलाई 2 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रामगढ़ जिले के 22-बड़कागांव एवं 23-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन की निगरानी में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं तथा प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है। 22-बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 456 बीएलओ कार्यरत हैं। यहां कुल 3,90,873 मतदाताओं के सापेक्ष अब तक 68,255 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो 17.46 प्रतिशत है। वहीं 8,069 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया है, जो कुल मतदाताओं का 2.06 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- Dumka News: संशोधित: बीडीओ ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदान केन्द्र का निरीक्षण इसी प्...