रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों के लिए योग्य आचार्यों के चयन के लिए विद्या विकास समिति, झारखंड की आयोजित आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन रामप्रसाद चंद्रभान स्कूल में किया गया। इस राज्यस्तरीय परीक्षा के लिए पूरे झारखंड में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ को भी एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में चयनित किया गया था। इस केंद्र पर खूंटी, रांची, रामगढ़ एवं लोहरदगा जिलों से कुल 245 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का आयोजन आचार्य पद के लिए पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी के विभिन्न विषयों में किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मौके पर जमशे...