नैनीताल, अगस्त 18 -- भवाली। मंगलवार सुबह रामगढ़ के नथुवाखान स्थित हरिनगर क्षेत्र में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार किशोरी समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को खाई से रेस्क्यू कर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। हरिनगर के तोक गैराड़ी नथुवाखान निवासी राजेंद्र प्रसाद (45) सुबह कार से नथुवाखान की ओर जा रहे थे। उनकी 17 वर्षीय भतीजी कोमल आर्या पुत्री दिनेश चंद्र भी ताऊ के साथ स्कूल जाने के लिए कार में बैठी थी। घर से कुछ दूर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए...