सोनभद्र, मार्च 14 -- रामगढ़ (सोनभद्र) हिंदुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में शनिवार रात एक बालक की गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव घर के पीछे सीसी रोड के किनारे मिला। सूचना पर आक्रोशित लोगों ने रामगढ़ बाजार में राबर्ट्सगंज - खलियारी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस लोगो को समझाने में जुटी रही। बाजार निवासी 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता और मोहल्ले के दिवाकर गुप्ता के पुत्र को साथ लेकर एक व्यक्ति अपने घर के पीछे रात लगभग पौने 10 बजे गया था। वहां उसने धारदार हथियार से आर्यन के गर्दन पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख विनोद का पुत्र वहां से भाग तो आरोपित भी मौके से फरार हो गया। फिर विनोद के पुत्र ने भाग कर लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पहचान होने के बाद परिवार वालों को ...