गढ़वा, अगस्त 23 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सूबे के रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की स्पंज-आयरन फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात हुए भीषण हादसे ने श्रीबंशीधर नगर के एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। फैक्ट्री के पावर प्लांट में अचानक जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग में तीन इंजीनियरों की झुलसकर मौत हो गई थी। मृतकों में श्री बंशीधर नगर के इंजीनियर अभिषेक पांडेय भी शामिल हैं। इंजीनियर अभिषेक की मौत खबर मिलते ही श्री बंशीधर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि अभिषेक स्वर्गीय ओम कुमार पांडेय के पुत्र थे। यह भी पढ़ें- रामगढ़ फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत उनके पिता का निधन पहले ही कैंसर की बीमारी के कारण हो चुका था। परिवार के ल...