दुमका, मार्च 21 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत गंगवारा पंचायत के भाटीन गांव में शुक्रवार देर शाम को बेमौसम तेज हवा ,तूफान,मध्यम, गर्जन के साथ बारिश होने तथा ओलावृष्टि के कारण किसान की फसल हुआ बर्बाद। इससे पूर्व भी धान की फसल में हनी होने के कारण किसानों को किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया गया जबकि सर्वे आदि कराए गए और किसानों को ठगा गया। लेकिन इस बार भी बे मौसम बारिश ओलावृष्टि तूफान के कारण किसान के फसल जैसे लौकी, प्याज, मकई व अन्य फसलों की हुई बर्बाद किसी तरह किसान फसल लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन बे मौसम तूफान बारिश ओलावृष्टि के कारण किसानों के महीनों का मेहनत बेकार हुआ। फसल बर्बाद होने के पश्चात किसान चिंतित दिखे एवं परिवार के भरण पोषण के लिए भी चिंतित लग रहे हैं जिसको लेकर किसानों ने सरकार से मुआवजा का म...