रामगढ़, मई 30 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस की नई पहल प्रहरी के तहत शनिवार को पतरातू पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया। जिसका नेतृत्व पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने की। पैदल गस्ती और मार्च का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच सुरक्षा की भाव को मजबूत करना, पुलिस की सार्वजनिक जगहों पर दृश्यता और उपस्थिति को बढ़ाना आदि है। महिला और छात्राओं की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना, अड्डे बाजी पर रोक थाम आदि है। मालूम हो रामगढ़ के नए एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर पूरे जिला में नई पहला प्रहरी की शुरुआत की इसी के तहत पतरातू पुलिस में पैदल मार्च किया। यह भी पढ़ें- प्रहरी पहल से बढ़ा भरोसा, पुलिस की पैदल गश्ती से लोगों में सुरक्षा का एहसास यह भी पढ़ें- कुजू पुलिस ने किया अपराध नियंत्रण को लेकर पैदल गश्ती...