रामगढ़, अगस्त 6 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में रामगढ़ जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। ग्रामीण विकास विभाग की राज्यस्तरीय समीक्षा में विभिन्न मनरेगा मॉड्यूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले को यह उपलब्धि मिली। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 25.34 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य मिला था, जिसे शत-प्रतिशत पूरा किया गया। रोजगार सृजन में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही और कुल रोजगार का 53 प्रतिशत महिलाओं को मिला। जिले ने 2529 लाभुकों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया तथा इस श्रेणी में भी राज्य में प्राथमिकता प्राप्त की। साथ ही, मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित कर समयबद्ध भुगतान में भी शत-प्रतिशत उपलब्ध...