रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सिरका के वार्ड संख्या 15 से मीणा देवी, पति गणेश पासवान ने निर्विरोध जीत दर्ज कर एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी अन्य प्रत्याशी की ओर से वैध नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे वार्ड क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। मीणा देवी और उनके पति गणेश पासवान लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। क्षेत्र की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। स्वच्छता अभियान, सड़क, नाली निर्माण, पेयजल की उपलब्धता, शिक्षा के प्रसार, गरीब और वंचित तबके के उत्थान के लिए उनकी ओर से किए गए प्रयासों ने उन्हें एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के ...