रामगढ़, मार्च 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। गर्मी की आहट मात्र से पेयजल आपूर्ति की अव्यवस्था उजागर होने लगी है। जिला के विभिन्न स्थानों से परेशानी सामने आ रही है। हर-घर में नल से जल योजना केवल कागजों में दौड़ रही है। धरातल पर आजादी के बाद भी शहरी क्षेत्र के दर्जनों हिस्सों के साथ पंचायती राज के सैंकड़ों गांव में नल से जल योजना नहीं उतर सकी है। इस कारण पेयजल विभाग की हाथ-पांव फूलने लगी है। क्योंकि रामगढ़ जिला की अधिकांश आबादी चापानल पर निर्भर हो गई है। यहां से पीने के लिए उपयोग होने वाले शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल किया जा रहा है। रामगढ़ जिला में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ की ओर से कुल 9085 चापानल अधिष्ठापित है। इसमें करीब 1300 चापानल खराब पड़े हैं। चालू माह में 119 चापानलों की मरम्मति हुई है। छावनी परिषद रामगढ़ शहरी क्षेत्र के वार्ड 1,2...