रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में ओवरलोडिंग, बिना तिरपाल खनिज एवं फ्लाई ऐश परिवहन, नाबालिग चालकों द्वारा भारी वाहनों का संचालन तथा नो-एंट्री नियमों के उल्लंघन की लगातार मिल रही शिकायतें गंभीर चिंता का विषय हैं। इन अनियमितताओं के कारण आम जनता को परेशानी, प्रदूषण, जाम तथा दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे का सामना करना पड़ रहा है। रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग एवं नियमों के उल्लंघन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई वाहन बिना समुचित तिरपाल के कोयला, फ्लाई ऐश, बालू एवं अन्य सामग्री का परिवहन कर रहे हैं, जिसके कारण सड़कों पर धूल एवं प्रदूषण बढ़ रहा है। विशेष रूप से फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने से दोप...