रामगढ़ जिनालय में दीक्षार्थियों का भव्य सामाजिक अभिनंदन
रामगढ़, अप्रैल 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री दिगम्बर जैन समाज रामगढ़ की ओर से स्थानीय रामगढ़ जिनालय में पधारे दो दीक्षार्थियों का भव्य सामाजिक अभिनंदन रविवार को किया गया। उल्लेखनीय है कि जैन धर्म के शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी स्थित गुणायतन परिसर में आगामी 18 अप्रैल को परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाणसागर के सानिध्य में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र चूड़ीवाल और सचिव योगेश सेठी ने बताया कि रामगढ़ जिनालय में पधारे बाल ब्रह्मचारी सौरभ भैया और रूपेश भैया दीक्षार्थी हैं, जो 18 अप्रैल को आयोजित दीक्षा समारोह में जैन मुनि बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म संयम, तप और त्याग पर आधारित है।इन दोनों युवा तपस्वियों की साधना पर सम्पूर्ण समाज को गर्व है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.