रामगढ़ चैम्बर की 33वीं वार्षिक आम सभा आज, तैयारी पूरी
रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 33वीं वार्षिक आम सभा रविवार, को चैम्बर भवन, बिजुलिया में प्रातः 10 बजे आयोजित होगी। सभा में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर चर्चा, व्यापार और उद्योग से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ममता देवी और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड फेडरेशन चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारी, जिले के गणमान्य लोग शामिल होंगे। चैम्बर अध्यक्ष मंजीत सहानी ने सभी सदस्यों, व्यवसायियों व अतिथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.