रामगढ़, मई 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । रामगढ़ चैंबर सेवा ट्रस्ट के त्रिवर्षीय आम चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन वापस नहीं लिए जाने के कारण वर्ष 2026-2029 के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव समिति ने विष्णु पोद्दार को अध्यक्ष, परशुराम साह को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार गुप्ता को सचिव और मोहम्मद फिरोज को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने अनिल कुमार गुप्ता को सह सचिव मनोनीत किया। यह भी पढ़ें- विधि संघ चुनाव में दूसरे दिन 13 प्रत्याशियों ने भरा नामांकनचुनाव समिति की जानकारी इस अवसर पर चुनाव समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने बताया कि हाल ही में रामगढ़ चैंबर सेवा ट्रस्ट के पांच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई थी...