रामगढ़, जून 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को गुरु अर्जुन देव महाराज का पावन शहीदी गुरु पर्व श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रसिद्ध रागी भाई अरदासिया की ओर से मधुर आवाज में शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। कीर्तन कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 2.15 बजे अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस पर अखंड पाठ शुरू इसके उपरांत गुरुद्वारा प्रबंध...