रामगढ़, जुलाई 13 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि आदिवासी अगुवागणों ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर रामगढ़ जिला को पेसा एक्ट की सूची में शामिल करने की मांग की है। इसे लेकर 13 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त रामगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि आदिवासियों की पारंपरिक धार्मिक-सांस्कृतिक आस्था को सुरक्षित रखने के लिए यह बेहद जरूरी है। ​अविनाश बेदिया, कालीचरण मांझी, अनिल बेदिया व अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने मांग की है। जिले के सभी सरना स्थलों पर धूमकुड़िया भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही सरना, देशवाली, भोक्ता और जोभिया गोसाईं जैसे सभी आदिवासी धार्मिक स्थलों की चाहरदिवारी कराई जाए ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...