रामगढ़, अगस्त 17 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रामगढ़ को मॉडल जिला बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने सोमवार को सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ. बर्णवाल ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। उन्होंने आभा आईडी निर्माण, डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड, डिजिटल पंजीकरण, मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के सुरक्षित डिजिटल प्रबंधन तथा जांच रिपोर्ट समेत अन्य सेवाओं की डिजिटल उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- डिजिटल हेल्थ में रामगढ़ को मॉडल बनाने की पहल, कार्यशाला में स्वास्...