रामगढ़, अक्टूबर 5 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में विनोबा भावे विवि हजारीबाग के तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) का सोमवार को शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विवि से संबद्ध छह कॉलेजो की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विनोबा भावे विवि के कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा ने गेंद उछालकर किया। प्रतियोगिता में आदर्श कॉलेज राजधनवार, आन्नदा कॉलेज हजारीबाग, जुबिली कॉलेज भुरकुंडा, सरिया कॉलेज सरिया, संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग और रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ की टीमें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 12 कॉलेज ले रहे हिस्साउद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्स...