रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में शनिवार को नए परीक्षा नियंत्रक का प्राचार्या डॉ रत्ना पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षाओं और शिक्षकेतर कर्मियों ने स्वागत किया। डॉ रत्ना पाण्डेय ने कहा कि डॉ असीम संतोष खलखो अपनी कर्मठता, अनुशासनप्रियता एवं शैक्षणिक समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनकी जिम्मेदार कार्यशैली को देखते हुए उन्हें महाविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव से महाविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि रामगढ़ कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति हेतु विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा ने रामगढ़ कॉलेज, अंग्रेज़ी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. असीम संतोष खलखो को रामगढ़ कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया है। 

हिंदी हिन...