रामगढ़, मार्च 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय, रामगढ़ में प्रभारी प्राचार्या के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में डॉ उमा सेन गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया गया। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने डॉ उमा सेन गुप्ता के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। बताया गया कि डॉ उमा सेन गुप्ता रामगढ़ महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं और एलुमनी एसोसिएशन की सक्रिय सदस्य भी हैं। एलुमनी एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि रामगढ़ महाविद्यालय की पूर्व छात्रा आज प्राचार्या के पद पर आसीन हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.