रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- सम्मान पाकर खिले मेधावी विद्यार्थियों के चेहरेआयोजन का उद्देश्‍य शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इसी सोच को साकार करते हुए खुशी क्लास और लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राधा गोविंद इंटर कॉलेज सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जैक, सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के टॉप-24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति बीएन शाह, डॉ. हेमलता भारती, संजय प्रभाकर सहित अन्य अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं की सांस्कृतिक प...