रामगढ़, फरवरी 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के कराटे प्रशिक्षक चंदन साहनी को देश की एकमात्र मान्यता प्राप्त कराटे संस्था कराटे इंडिया ऑगनाइजेशन की ओर से राष्ट्रीय जज (नेशनल जज) नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे झारखंड के खेल जगत में खुशी और गर्व का माहौल है। यह नियुक्ति जिले के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। चंदन साहनी पिछले लगभग 20 वर्षों से अपने गुरु शशि पांडेय के मार्गदर्शन में कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अपने खेल जीवन में उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठित 34 वीं नेशनल गेम्स में तलवारबाज़ी में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। राष्...