मोतिहारी, मई 27 -- रामगढ़वा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिंहासनी पंचायत के नंदलाली गांव के संजीव कुमार(45) को मंगलवार की रात्रि करीब 10:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने घर से महज 10 कदम की दूरी पर गोली मार दी। बाइक सवार अपराधी गोली मार फरार हो गये । घटना में घायल संजीव कुमार को पटना निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल संजीव तमिलनाडु में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है । संजीव कुमार के पिता नागेंद्र सहनी व भाई दीपू सहनी ने बताया कि मोतिहारी से घर आये थे। वे टहलते हुए अपने घर आ रहे थे कि पहले से घात लगा बैठे बाइक से आये दो अपराधी फायरिंग करने लगे । जिसमें एक गोली नहीं लगी जबकि दूसरी गोली सीने के बगल में लग गई । लगने के बाद वे घटनास्थल पर ही गिर पड़े。

घटना के बाद की स्थिति घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घाय...