रामगढ़वा:स्कूल की छत से गिरकर मजदूर की मौत
मोतिहारी, जून 20 -- रामगढ़वा। पलनवा थाना क्षेत्र के खरकटवा गांव में गुरुवार की देर रात्रि सरकारी स्कूल की छत पर सो रहे एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई । मृतक की पहचान चिरैया थाने के रामपुर भेड़िहारी गांव निवासी नईमुद्दीन (35) पिता हैबीबुल्लाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नईमुद्दीन बोरिंग गाड़ने में मजदूरी कार्य करने के लिए चिरैया से खरकटवा गांव आया था। बोरिंग का काम समय पर पूरा न हो पाने के कारण काम में देरी हो गई , जिसके बाद वह रात में सरकारी स्कूल की छत पर सोने चला गया। बताया जा रहा है कि गहरी नींद में होने के कारण वह अचानक असंतुलित होकर दो मंजिला छत से नीचे जा गिरा । यह भी पढ़ें- चिरैया:मजदूर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम घटना के समय वह सो रहा था। जमीन पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं , जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.