गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। रामगढ़ताल क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए ताल में जा घुसी। घटना चंपा देवी पार्क मोड़ के सामने की बताई जा रही है। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, वाहन चालक सर्वेश कुमार गोस्वामी (निवासी लखनऊ) अपने साथियों धर्मा प्रकाश यादव और यदुवीर दिनकर के साथ वेन्यू कार (संख्या UP32RL7991) से पैडलेगंज की ओर से नौकायन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए रामगढ़ताल में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार को ताल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.