गोरखपुर, जून 16 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। रामगढ़झील में 7वीं कक्षा की छात्रा एवं 35 वर्षीय व्यक्ति के आत्महत्या के अलग अलग मामले सामने आने के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने झील में सुरक्षा इंतजाम को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रामगढ़झील में द फ्लोट, लेक क्वीन क्रूज, इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, मोटर बोट, स्पीड बोट, पैरासेलिंग के संचालन के सुरक्षा गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। इसके लिए बकायदा निगरानी टीम गठित कर दी गई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने, 'बाहर सुरक्षा चाक चौबंद झील के भीतर कागजों में' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर झील में पयर्टकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। खबर का संज्ञान लेते हुए जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने सहायक अभियंता राज बहादुर की निगरानी में टीम गठि...