सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- भदैया, संवाददाता। शासनादेश को किनारे रखते हुए नहर विभाग की जर्जर सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जाने का मामला सामने आया है। रामगंज रजबहा की सड़क धनीपुर से सकवा तक करीब ढाई किलोमीटर मार्ग का निर्माण गत सप्ताह कराया गया। निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हुए हैं। बताया जाता है कि शासनादेश के अनुसार नहर विभाग की सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य संबंधित विभाग द्वारा ही कराया जाना चाहिए। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने उक्त मार्ग पर निर्माण कार्य करा दिया। इस कार्य पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाने की बात कही जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राकेश प्रसाद से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि अनुमति के लिए पत्राचार किया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह बोर्ड परीक्षा...