रामगंगा विहार में नालों की सफाई के लिए को डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, जून 10 -- भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बुधवार को अकबर के किले के सामने से सेल टैक्स चौराहा, रामगंगा विहार तक दोनों तरफ के नालों की सफाई कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अवगत कराया कि उक्त सड़क स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बनाई गई है। सड़क के दोनों ओर काफी चौड़े नाले हैं, जिनको स्थायी रूप से पत्थर रखकर ढक दिया गया है। इस कारण नालों की सफाई नहीं हो सकी है। सफाई न होने के कारण मामूली बरसात में दोनों तरफ के नाले चोक हो जाने से इस सड़क पर लगभग दो फीट पानी जमा हो जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि मानसून से पूर्व इन नालों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.