मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- व्यापारी एकता संघर्ष समिति के संरक्षक मदनलाल पुजारा के नेतृत्व में मंगलवार को चटोरी गली के फूड वेंडर्स का एक प्रतिनिधिमंडल डीआईजी मुनिराज जी से मिला। बताया कि ठेकेदार द्वारा व्यापारियों से अवैध रंगदारी की डिमांड की जा रही है। नहीं दिए जाने पर व्यापारी मुकेश प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना स्पीड पोस्ट के माध्यम से पुलिस विभाग के अधिकारियों को दी। इससे पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ को भी स्पीड पोस्ट के द्वारा दी जा चुकी है। डीआईजी ने व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिविल लाइंस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधि मंडल में मुकेश प्रजापति, पूजा प्रजापति, बंटी प्रजापति, सुरेश सैनी, सुरेश गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...