रामगंगा में मंढा प्रवाहित करने गए छह बाराती डूबे, दूल्हे के भाई की मौत
रामपुर, अप्रैल 28 -- मिलक/शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कूप में सोमवार शाम शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बारात से लौटे दूल्हे के भाई समेत परिवार के छह सदस्य रामगंगा नदी में नहाते समय डूब गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो भाई तेज बहाव में बह गए। घंटों की तलाश के बाद दूल्हे के बड़े भाई को गंभीर हालत में निकाला गया। लेकिन बरेली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं, ममेरे भाई का देर रात तक सुराग नहीं लग सका था। गांव निवासी श्याम लाल के बेटे राजा उर्फ राजकुमार की रविवार को शादी थी। उसकी बारात बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गई थी। सोमवार सुबह दुल्हन को लेकर बारात लौट आई। घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दोपहर करीब 4 बजे रामगंगा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.