मुरादाबाद, अगस्त 18 -- पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और फीका बैराज से भी 9484 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण रामगंगा के जल स्तर में मामूली वृद्धि हुई है। जिससे मंगलवार की शात को जल स्तर 188.230 दर्ज किया गया। जबकि सोमवार की शाम तक 187.630 रहा। हालांकि यह अभी खतरे के निशान 190.60 से काफी दूर है। जबकि रामगंगा के जल स्तर में हुई इस वृद्धि से भी जल रामगंगा के आसपास हो रही खेती और खेतों तक पहुंच गया। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता रविंद्र ने बताया बारिश रूकने पर रामगंगा का जल स्तर घट सकता है। अभी कालागढ़ डाम आदि से जल नहीं छोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- रामगंगा में बढ़ा जल, पास के खेतों पर दस्तक इसी लिए माना जा रहा है कि बारिश रुकने जल स्तर में कमी आएगी। यह भी पढ़ें- फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...