बिजनौर, जून 18 -- रामगंगा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुधवार को शाम अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नबाबपुर निवासी अवतार सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (31 साल) कटारमल स्थित रामगंगा नदी के घाट पर नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। डूबते हुए युवक पर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ गई। भारी मशक्कत करके ग्रामीणों नेदेर रात बामुश्किल उसको नदी से बाहर निकाला तथा पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया तथा आवश्यक जानकारी हासिल की। यह भी पढ़ें- रामगंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, कोहराम गांव नबाबपुरा निवासी मृतक की बहिन जसपाल कौर के मुताबिक उसका भाई अवतार सिंह अविवाहित तथा मुंडा माजरा यमुन...