हरदोई, मई 30 -- सवायजपुर। घर से कैंटीन में चाय-समोसा खाने की बात कहकर निकले तीन दोस्त रामगंगा नदी में नहाने चले गए। इस दौरान नहाते समय दो डूब गए। चीनी मिल के केन विभाग में तैनात सीडीओ दिवाकर विक्रम का 18 वर्षीय इकलौता बेटा उत्कर्ष, अकाउंट विभाग में तैनात अमन श्रीवास्तव का 16 वर्षीय बेटा सर्वज्ञ और काव्य शनिवार शाम करीब पांच बजे स्कूटी से घर से निकले थे। परिजनों को उन्होंने बताया था कि वे कैंटीन में चाय-समोसा खाने जा रहे हैं। तीनों दोस्त फर्रुखाबाद सीमा पर स्थित रामगंगा नदी में नहाने पहुंच गए। नहाते समय उत्कर्ष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने को सर्वज्ञ भी पानी में उतरा पर दोनों नदी की तेज धारा और गहराई में समा गए। काव्य बाहर निकल आया और रामगंगा पुल पर पहुंचकर राहगीर का मोबाइल लेकर घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ...