बरेली, मार्च 30 -- मीरगंज/शिवपुरी। रामगंगा में हवन की राख विसर्जित कर स्नान करते समय गांव ढकिया मधुकर तहसील शाहबाद रामपुर का किशोर अर्जुन पुत्र ओमवर कैलाश गिरि की मढ़ी के पास रामगंगा में शनिवार को डूब गया था। रविवार 4.00 बजे गोताखोरों ने शव नदी से निकाला। रविवार को थाना सिरौली पुलिस एवं तहसील प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम ने छह घंटे कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला ।शव को सिरौली पुलिस ने पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। मनकरा के पूर्व प्रधान विशाल गंगवार ने बताया अर्जुन मीरगंज के गांव मनकरा अपनी बहन के घर आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...