रामपुर, मार्च 30 -- बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित कैलाश गिरी रामगंगा नदी में डूबे शाहबाद के किशोर का शव 24 घंटे बाद एनडीआरएफ टीम ने गंगा में खोज निकाला। सिरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी अर्जुन उम्र 14 साल शनिवार को बरेली जिले के मनकरा मीरगंज स्थित बहन के घर गया था। वहां गांव के लिए अन्य युवकों के साथ कैलाश गिरी रामगंगा घूमने गया था। इस दौरान वह अन्य युवकों के साथ स्नान करने लगा। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। किशोर के डूबने के बाद स्थानीय गोताखोरों और थाना सिरौली पुलिस ने काफी खोजबीन की। लेकिन सफलता हाथ नहीं आई। जिस पर रविवार को थाना सिरौली पुलिस एवं तहसील प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव मिल गया। सिरौली पु...