बदायूं, मई 9 -- रामगंगा नदी में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती लाल रंग के सूट-सलवार में थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में सूचना देने के साथ संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलाडांडी के पास रामगंगा नदी में शुक्रवार को करीब 22 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। महिला ने लाल रंग का सूट-सलवार पहन रखा था। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की सूचना थाना दातागंज में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू ...