अमरोहा, अप्रैल 22 -- अमरोहा, संवाददाता। नौगावां सादात क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर किनारे टहलते हुए तेंदुए का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। वायरल वीडियो क्षेत्र के ही गांव अलीपुर कलां का बताया जा रहा है। नहर के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल फोन से तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से ग्रामीण खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रामगंगा पोषक नहर का यह क्षेत्र कई वर्षों से तेंदुओं का ठिकाना रहा है। यहां अक्सर तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है। वन अफसरों ने बताया कि उन्हें इस क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना...