अमरोहा, मई 18 -- गजरौला, संवाददाता। बिजनौर बैराज से पानी रोकने के बाद रामगंगा पोषक नहर का जलस्तर कम हो गया। जिसके बाद रविवार को नहर से ट्रैक्टर ट्राली निकाल लिया गया। सिचांई विभाग के मुताबिक पैंटून पुल अब वापस नहीं लगाया जाएगा। खादर क्षेत्र के गांवों में जाने के लिए गांव दारानगर के पास रामगंगा पोषक नहर पर बने पैंटून पुल पर 13 मई की रात खादर क्षेत्र से खनन से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली गजरौला की दिशा में आ रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली पैंटून पुल पर चढ़ी तो वजन अधिक होने की वजह से पुल टूट गया और ट्रैक्टर-ट्राली नहर में गिर गई थी। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई थी। 14 मई की सुबह लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। पुल टूटने की वजह से आवागमन बंद हो गया था। सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची व जानकारी की। ट्रैक्टर-ट्राली के साथ-साथ पुल क...