रामगंगा पुल पर लगा लंबा जाम, रोक-रोककर निकाले गए वाहन
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 10 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल की मरम्मत का काम वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। गुरुवार को पुल पर लंबा जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को जाम में फंसे रहना पड़ा। पुलिस ने एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरी तरफ से यातायात निकलवाया, इसके बाद दूसरी दिशा के वाहनों को रोका गया। इस तरह रोक-रोककर यातायात चलाने से वाहन आगे बढ़ सके। रामगंगा पुल काफी पुराना है। इटावा-बरेली हाईवे के चौड़ीकरण के बाद पुल पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। रोजाना पंद्रह हजार से अधिक वाहन पुल से गुजरते हैं। ऐसे में पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
मरम्मत का कार्य पुल के चार जोड़ों के आसपास मरम्मत का काम चल रहा है। जोड़ों के आसपास तोड़फोड़ किए जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.