रामपुर, फरवरी 8 -- शुक्रवार को रामगंगा पुल के पास नदी में उतराता मिला अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान सैफनी निवासी 20 वर्षीय मोनिस पुत्र जाकिर मोहल्ला कादरी के रूप में हुई है। हल्का दरोगा धुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मोनिस 1 फरवरी को घर से लापता हो गया था, जिसकी 3 फरवरी को परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 6 फरवरी को रामगंगा नदी में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बताया गया कि नदी में शव मिलने की सूचना पाकर 7 फरवरी को परिजन मोर्चरी पहुंचे, जहां कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की शिनाख्त मोनिस के रूप में की गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप कर दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.