रामपुर, फरवरी 7 -- शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास रामगंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव की हालत को देखते हुए वह करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर नीली रंग की पैंट व ग्रे कलर की शर्ट पहनी हुई थी। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा एवं हल्का दरोगा धुरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.