कानपुर, जनवरी 12 -- बिधनू, संवाददाता। बिधनू के राम गंगा नहर पुल पर सोमवार एक ट्रैक्टर-ट्राली रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाल लिया। हालांकि चालक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस नहर में चालक के डूबने की आशंका पर गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कानपुर देहात खानपुर निवासी 25 वर्षीय चालक धीरज कुमार सोमवार सुबह किसान नगर रोड से होते हुए बिधनू जा रहे थे। बिधनू हाईवे मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चालक भी जा गिरा। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को तो नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक धीरज का कोई पता नहीं चल सका। ट्रॉली मालिक की मदद से परिजनों को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.